MMDR संशोधन के खिलाफ लातेहार में कांग्रेस का एकदिवसीय धरना, राम मंदिर चंदे की जांच की भी उठी मांग

Updated:
विज्ञापन

धरना देते विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

लातेहार में कांग्रेस का धरना, विधायक रामचंद्र सिंह ने खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम को बताया काला कानून और राम मंदिर चंदे की जांच की मांग की।

विज्ञापन

लातेहार. लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में जनहित, राष्ट्रहित, संवैधानिक मूल्यों और संघीय व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया गया. धरने की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

खनिज संशोधन काला कानून

धरना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में शामिल है. राज्य में कोयला, लौह-अयस्क, बॉक्साइट और यूरेनियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज संसाधन मौजूद हैं. उन्होंने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 का विरोध करते हुए इसे काला कानून बताया. विधायक ने कहा कि कानून लागू होने के बाद खनिज भूमि पर सेस और कर लगाए जाने से राज्य सरकार पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. इससे राज्य की आर्थिक प्रगति प्रभावित होने की आशंका है.

ये भी पढ़ें: केंद्र vs झारखंड: क्या सच में छीन लिए गए हेमंत सरकार के अधिकार? जानिए MMDR बिल का पूरा सच

राम मंदिर चंदे की पारदर्शी जांच की मांग

रामचंद्र सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे के मुद्दे पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि चंदे के संग्रह, उपयोग और लेखांकन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए. विधायक ने श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए इस मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि जांच के माध्यम से वास्तविक स्थिति देश के सामने आनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: चंदा प्रकरण की निष्पक्ष जांच और MMDR संशोधन के खिलाफ रांची में कांग्रेस का धरना

बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

धरना कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इनमें विधायक प्रतिनिधि हरशिंकर यादव, नसीम अंसारी, इस्तेखार अहमद, लाडले हसन, वृंद बिहारी यादव, असगर खान, युवा जिला अध्यक्ष अमित कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, प्रिंस कुमार, मनोज पासवान, ज्योति प्रकाश दुबे, हसमद अंसारी, प्रेम सिंह और मो नसीम अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola