Latehar News: रक्षाबंधन को लेकर बालूमाथ बाजार में बढ़ी चहल-पहल, बारियातू स्कूल में बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

Updated:
विज्ञापन

राखी का त्यौहार मनाते बच्चे. | Prabhat Khabar Network

रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजारों में भारी भीड़ देखी गई। वहीं, बालूमाथ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रक्षाबंधन उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

विज्ञापन

बारियातू,लातेहार: रक्षाबंधन पर्व को लेकर गुरुवार को बालूमाथ बाजार में दिनभर चहल-पहल रही. पर्व को लेकर राखी, मिठाई, कपड़े और पूजन सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी. बहनों ने भाइयों के लिए विभिन्न डिजाइन और आकर्षक राखियों की खरीदारी की. रक्षाबंधन को लेकर बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं. वहीं, भाई भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं. रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है.

आकर्षक ढंग से सजायी गयीं राखी की दुकानें

पर्व को लेकर दुकानदारों ने बाजार में राखी की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है. बाजार में अलग-अलग डिजाइन और रंगों की राखियां उपलब्ध हैं. राखी के साथ मिठाई और पूजन सामग्री की भी लोगों ने खरीदारी की.

बारियातू विद्यालय में मनाया रक्षाबंधन उत्सव

उधर, बारियातू स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य जितेंद्र राम और आचार्य शशि कुमार सिंह ने मां सरस्वती व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की. भाइयों ने भी बहनों के मान-सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लिया.

इस दौरान वीणा दीदी ने मधुर गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. प्रधानाचार्य जितेंद्र राम ने रक्षाबंधन के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन के स्नेह तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में प्रेम, सुरक्षा, भाईचारा और महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करता है.

कार्यक्रम का संचालन सोनाली कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आचार्य शशि कुमार सिंह ने किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola