Latehar News: पिपराडीह शिव मंदिर में सावन समापन पर 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू
बारियातू के पिपराडीह स्थित शिव मंदिर में सावन मास के अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
बारियातू,लातेहार: प्रखंड के टोंटी पंचायत अंतर्गत पिपराडीह गांव स्थित श्री श्री 108 शिव मंदिर परिसर में सावन मास के अवसर पर गुरुवार की सुबह से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ. धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही.
आपके शहर में
मंदिर के पुजारी गोपाल पंडित ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन मास के अंत में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. उन्होंने धर्मप्रेमियों एवं सनातन धर्मावलंबियों से अखंड हरिकीर्तन में शामिल होकर भगवान श्रीहरि और भोलेनाथ का संकीर्तन करने तथा प्रसाद ग्रहण करने की अपील की.
आयोजन को सफल बनाने में लखन यादव, रंजन यादव, प्रकाश यादव, सनोज यादव, दीपक यादव, बैजु, उमेश समेत अन्य ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
यह भी पढ़ें : Latehar News: क्रिएटिव एकेडमी में रक्षाबंधन उत्सव, छात्राओं ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए