Latehar News: क्रिएटिव एकेडमी में रक्षाबंधन उत्सव, छात्राओं ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

Updated:
विज्ञापन

रक्षाबंधन मनाते बच्चे. | Prabhat Khabar Network

चंदवा के क्रिएटिव एकेडमी में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और भारतीय संस्कृति के महत्व को समझा।

विज्ञापन

चंदवा,लातेहार: क्रिएटिव एकेडमी परिसर में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान का संदेश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की. बच्चों में पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिला.

विद्यालय के निदेशक मनु गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, जिम्मेदारी और सुरक्षा के मजबूत रिश्ते का प्रतीक है. भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है. ऐसे पर्व बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जोड़ने का काम करते हैं. रक्षाबंधन हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और स्नेह बनाए रखने की प्रेरणा देता है.

मौके पर खुशी कुमारी, अमृत कौर समेत अन्य शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : Latehar News: रक्षाबंधन को लेकर बालूमाथ बाजार में बढ़ी चहल-पहल, बारियातू स्कूल में बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola