Latehar News: वज्रपात से दो युवकों की मौत, बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दोनों

Updated:
विज्ञापन

लातेहार के ललमटिया डैम इलाके में वज्रपात की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे खड़े थे।

विज्ञापन

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के ललमटिया डैम इलाके में शुक्रवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान दिनेश भुईयां, पिता सुरेंद्र भुईयां (26) और मुकेश भुईयां के रूप में हुई है. घटना के बाद दोनों के परिवारों में मातम छा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बारिश से बचने के लिए दोनों युवक एक पेड़ के नीचे खड़े थे. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में दोनों युवक आ गये. हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़ें : Latehar News: नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 20 युवाओं को मिलेगा मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण, SSB ने शुरू किया 26 दिवसीय कार्यक्रम

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे. अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola