Palamu News: सावन पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा-अनुष्ठान और अखंड संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ | Prabhat Khabar Network
सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन के अवसर पर पलामू के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की।
मेदिनीनगर,पलामू: पवित्र सावन माह की पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को पलामू जिले में धार्मिक उत्सव का माहौल रहा. सावन पूर्णिमा पर सनातन धर्मावलंबियों ने विशेष पूजा-अनुष्ठान किये. इसी दिन हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया गया.
आपके शहर में
पूर्णिमा के अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में श्री सत्यनारायण भगवान की कथा और सत्संग का आयोजन किया. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान की महिमा से जुड़ी कथा का श्रवण किया. जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी. महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं की पूजा कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.
यह भी पढ़ें : Garhwa News: दोनों पैरों से दिव्यांग बहन के घर पहुंचे कांडी प्रमुख, राखी बंधवाकर दिया जीवनभर साथ निभाने का भरोसा
भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से भक्तिमय रहा माहौल
जिले के विभिन्न हिस्सों में पूर्णिमा उत्सव के दौरान विशेष पूजा-अनुष्ठान और अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया. भक्ति गीतों और वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा.
जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहरी क्षेत्र के लगभग सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. रेड़मा स्थित काली मंदिर, मनोकामना शिव शक्ति मंदिर, माता अष्टभुजी मंदिर, सुदना देवी मंडप, शिव शक्ति धाम, छह स्थित काली मंदिर, हनुमान मंदिर, बाजार स्थित महावीर मंदिर, विष्णु मंदिर और शिवाला घाट स्थित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की.
ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों और शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. लोगों ने पूजा-अर्चना कर परिवार के सुखमय जीवन और समृद्धि की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए