Palamu News: विनीत तिवारी हत्याकांड में दो आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

कुर्की जप्ती करते | Prabhat Khabar Network

मेदिनीनगर के विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप और राकेश के घर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानें मामले की पूरी अपडेट।

विज्ञापन

मेदिनीनगर,पलामू: शहर थाना क्षेत्र निवासी विनीत तिवारी की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की. पुलिस प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल और राकेश रोशन तिवारी के घर यह कार्रवाई कर रही है. शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू किये जाने की पुष्टि की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विनीत तिवारी का 25 अप्रैल को अपहरण कर हत्या कर दी गयी थी. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. कुछ दिनों बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल के बड़े भाई दिलीप तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं, मामले के एक अन्य आरोपी रौशन तिवारी ने अपने परिजनों के साथ शहर थाना में सरेंडर किया था. वह सदर थाना क्षेत्र के बड़कागांव का रहनेवाला है.

यह भी पढ़ें : Palamu News: सावन पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा-अनुष्ठान और अखंड संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

झांसी से प्रशांत तिवारी की हुई थी गिरफ्तारी

इसी मामले में पुलिस ने 23 जुलाई को 26 वर्षीय प्रशांत तिवारी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया था. पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रशांत झांसी में किराये के मकान में रह रहा है. इसके बाद पुलिस टीम झांसी भेजी गयी और कई दिनों तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर डाल्टनगंज लाया गया था.

पुलिस पूछताछ में प्रशांत तिवारी ने बताया था कि विनीत तिवारी की हत्या गमछे से गला दबाकर की गयी थी. उसके अनुसार हत्या दारू के नशे में की गयी थी. उसने बताया था कि घटना के बाद वह अपने घर पहुंचा और परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद घर से निकल गया और दो दिनों तक जंगल में घूमता रहा. बाद में झांसी चला गया, जहां वह एक रिश्तेदार के माध्यम से किराये का मकान लेकर रह रहा था. इसके लिए वह तीन हजार रुपये प्रतिमाह किराया देता था.

यह भी पढ़ें : Palamu News: 19 अक्टूबर तक जन समाधान दिवस स्थगित, SIR कार्य को प्राथमिकता, शनिवार को नहीं लगेंगे शिविर

जमीन कारोबार को लेकर था विवाद

पुलिस पूछताछ में यह बात भी सामने आयी थी कि मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी और विनीत तिवारी दोनों जमीन का कारोबार करते थे. इसी कारोबार को लेकर दोनों के बीच कुछ अंदरूनी विवाद था. पुलिस का कहना है कि प्रशांत तिवारी की गिरफ्तारी के बाद मामले में कई अहम जानकारियां मिली हैं. इनके आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है.

शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि मामले में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola