Palamu News: भाई को राखी बांधने मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

पलामू में भाई को राखी बांधने जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

छतरपुर, पलामू: पलामू जिले में भाई को राखी बांधने मायके जा रही एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना नावा बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह की है. मृतका की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के सिलदाग निवासी रंगीला सिंह की पत्नी आरती देवी के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रंगीला सिंह अपनी पत्नी आरती देवी के साथ बाइक से बरवाडीह छतरी गांव जा रहे थे. आरती देवी रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई को राखी बांधने मायके जा रही थीं. इसी दौरान नावा बाजार थाना से कुछ दूरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी. हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.

घटना की सूचना मिलते ही नावा बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने आरती देवी को मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें : Palamu News: बारिश में छतरपुर-पांडू मुख्य पथ पर गिरा ताड़ का पेड़, कुछ देर बाधित रहा आवागमन, JCB से हटाया गया

पति का एमएमसीएच में चल रहा इलाज

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घायल रंगीला सिंह का एमएमसीएच में इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

आरती देवी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया. रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने मायके जा रही आरती की सड़क हादसे में मौत से परिवार में कोहराम मचा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola