Palamu News: बारिश में छतरपुर-पांडू मुख्य पथ पर गिरा ताड़ का पेड़, कुछ देर बाधित रहा आवागमन, JCB से हटाया गया
सड़क पर गिरा पेड़ | Prabhat Khabar Network
छतरपुर में बारिश के कारण मुख्य सड़क पर ताड़ का पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। नगर पंचायत ने जेसीबी की मदद से पेड़ हटाकर रास्ता साफ किया।
छतरपुर, पलामू: बारिश के दौरान शुक्रवार को छतरपुर-पांडू मुख्य पथ पर कन्या मध्य विद्यालय डाकबंगला के समीप अचानक ताड़ का पेड़ सड़क पर गिर गया. पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा.
आपके शहर में
स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के कारण पेड़ की जड़ कमजोर हो गयी थी. इसी वजह से पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया. पेड़ गिरने के दौरान कोई वाहन या राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर पंचायत कार्यालय को दी.
सूचना मिलने के बाद नगर पंचायत की ओर से जेसीबी मशीन लगाकर सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया गया. इसके बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हो गया.
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क किनारे मौजूद जर्जर और सूखे पेड़ों की जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि बारिश और तेज हवा के दौरान दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सके.
यह भी पढ़ें : Palamu News: 19 अक्टूबर तक जन समाधान दिवस स्थगित, SIR कार्य को प्राथमिकता, शनिवार को नहीं लगेंगे शिविर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए