Garhwa News: दोनों पैरों से दिव्यांग बहन के घर पहुंचे कांडी प्रमुख, राखी बंधवाकर दिया जीवनभर साथ निभाने का भरोसा

Updated:
विज्ञापन

सड़की में दिव्यांग बहन के घर पहुंचे प्रमुख, राखी बंधवाकर दिया सहयोग का वादा | Prabhat Khabar Network

रक्षाबंधन पर कांडी के प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय ने दिव्यांग कलावती देवी के घर पहुंचकर राखी बंधवाई और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन

कांडी,गढ़वा: रक्षाबंधन के अवसर पर कांडी के सड़की गांव में आत्मीयता की मिसाल देखने को मिली. प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय गांव की दोनों पैरों से दिव्यांग कलावती देवी के घर पहुंचे और उनसे राखी बंधवाई.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिता स्व. कृष्णा पासवान के निधन के बाद अकेले रह रही कलावती देवी को प्रमुख ने जीवनभर सुख-दुख में साथ निभाने और हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया. बहन ने मोबाइल नहीं होने की समस्या बतायी, जिस पर प्रमुख ने उन्हें तत्काल मोबाइल फोन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

प्रमुख की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की. ग्रामीणों ने कहा कि त्योहार की सार्थकता जरूरतमंद लोगों तक खुशियां पहुंचाने और उनके सुख-दुख में साथ खड़े होने में है.

यह भी पढ़ें : MMRD Bill के विरोध में JMM का प्रदर्शन, 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालय पर धरना, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया ऐलान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola