पुलिस ने अभियान चलाकर सौ टन अवैध कोयला किया जब्त

Updated:
विज्ञापन

बालूमाथ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भलुवाही जंगल से 100 टन अवैध कोयला जब्त किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और माफियाओं में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि बालूमाथ : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया है. इस संबंध में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के भलुवाही ग्राम की ओर जाने वाली सड़क के किनारे जंगल में रखे करीब सौ टन अवैध भंडारण किये गए कोयले को जब्त किया गया. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कोयला यहां किसके द्वारा डंप कराया गया है. इसके पीछे कौन नेटवर्क काम कर रहा है, पूरे मामले की जांच जारी है. मौके पर अमरवाडीह पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा, सीसीएल मगध एवं सीआईएफ फोर्स एवं बालूमाथ पुलिस की टीम मौजूद थी. पुलिस द्वारा इस कार्रवाई से अवैध कोयला माफियाओं में हड़कंप का माहौल व्याप्त है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola