Latehar News: 15-16 जंगली हाथियों के झुंड ने मचाया तांडव, घर ध्वस्त कर 5 एकड़ फसल रौंदी

Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त घर, पीड़ित परिवार से मिलते मुखिया पति व अन्य. | Prabhat Khabar Network

बालूमाथ के धाधु गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने घर ध्वस्त किया और पांच एकड़ में लगी धान-मकई की फसलें रौंद दीं। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

बालूमाथ,लातेहार: प्रखंड क्षेत्र के धाधु गांव में शनिवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. करीब 15-16 की संख्या में पहुंचे हाथियों ने एक ग्रामीण का घर क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं करीब पांच एकड़ में लगी धान और मकई की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हाथियों ने चिंतामणि देवी पति अमित उरांव के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर में रखा करीब 200 किलो चावल, खाने-पीने का सामान, पलंग, कुर्सी समेत अन्य घरेलू सामग्री भी हाथियों ने नष्ट कर दी.

हाथियों ने अमित उरांव पिता जागेश्वर उरांव की करीब एक एकड़ मकई की फसल और डेनियल तिर्की पिता स्व. अमित तिर्की की करीब एक एकड़ मकई की फसल को भी रौंद दिया. इसके अलावा केले उरांव पिता राम उरांव की करीब एक एकड़ मकई की फसल भी बर्बाद हो गयी. अन्य किसानों के खेतों में लगी धान और मकई की फसल को भी हाथियों ने नुकसान पहुंचाया.

प्रभावित परिवारों से मिले मुखिया पति

घटना की सूचना मिलने पर रविवार की सुबह मुखिया पति रामवृक्ष उरांव मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया.

ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के गांव में आने की सूचना रात में ही वन विभाग को दी गयी थी. ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची.

मुआवजा और सुरक्षा की मांग

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के उत्पात पर रोक लगाने, प्रभावित परिवारों को क्षतिपूर्ति देने और हाथियों से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के लगातार आने से जान-माल और फसलों को नुकसान का खतरा बना हुआ है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola