Latehar News: रक्षाबंधन के बाद ड्यूटी लौट रहे कोयला कर्मी की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

Updated:
विज्ञापन

लातेहार के हेरहंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत। मृतक चतरा का रहने वाला था और कोल माइंस में कार्यरत था। पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

हेरहंज,लातेहार: थाना क्षेत्र के आराहारा गांव के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के सीकरी गांव निवासी बालेश्वर कुमार महतो के रूप में हुई है. वह लातेहार सदर थाना क्षेत्र स्थित डीवीसी की तुबेद कोल माइंस में कार्यरत थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बालेश्वर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए अपने घर गये थे. शनिवार को वह बाइक से तुबेद कोल माइंस में ड्यूटी के लिए लौट रहे थे. इसी दौरान आराहारा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये.

घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायल बालेश्वर को नजदीक के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. हालांकि, अत्यधिक रक्तस्राव के कारण चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें : 350 साल पुराने पलामू किले का 90% हिस्सा जमींदोज, अब बची विरासत पर भी मंडरा रहा खतरा

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर हेरहंज पुलिस मौके पर पहुंची. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है.

त्योहार के ठीक अगले दिन हुए हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola