Latehar News: हेरहंज के बूथ 13 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, संगठन मजबूत करने पर मंथन

Updated:
विज्ञापन

मन की बात सुनते लोग. | Prabhat Khabar Network

हेरहंज के बूथ संख्या 13 पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।

विज्ञापन

हेरहंज,लातेहार: प्रखंड मुख्यालय स्थित बूथ संख्या-13 (ग्राम घुर्रे) में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना. कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन में दिये गये संदेशों को आत्मसात करते हुए समाजसेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, देवनंदन साहू, गुड्डू वर्मा, श्याम लाल गोस्वामी, मुरली प्रसाद, नवीन गुप्ता, कृष कुमार और उपेंद्र कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर चर्चा

‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया. आम जनता से लगातार संपर्क स्थापित करने और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई.

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर इस तरह के कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में मदद मिलती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola