चोरी की बाइक बेचनेवाले दो गिरफ्तार, अलग-अलग गांव से 17 बाइक बरामद

Updated:
विज्ञापन
चोरी की बाइक बेचनेवाले दो गिरफ्तार, अलग-अलग गांव से 17 बाइक बरामद

चोरी की बाइक बेचनेवाले दो गिरफ्तार, अलग-अलग गांव से 17 बाइक बरामद

विज्ञापन

बारियातू़ लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में पुलिस को बाइक चोर गिरोह के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है़ पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गयी 17 मोटरसाइकिलें बरामद कर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है़ शनिवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि यह गिरोह अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चुराकर बारियातू के ग्रामीण इलाकों में खपाता था़ चोर सीधे-साधे ग्रामीणों को फर्जी कागजात दिखाकर या जल्द कागजात देने का झांसा देकर सस्ते दामों पर ये गाड़ियां बेच देते थे़ चोरी के वाहनों की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश और बालूमाथ एसडीपीओ बिनोद रवानी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया़ टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन तलाशी अभियान चलाकर कुल 17 बाइकें जब्त की़ं गिरफ्तारी और पहचान : इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है़ इनमें मो साजीद अंसारी (कौआखाप, कुड़ू) और रोहित कुमार पिता रामजनम उरांव (ककराईगढ़, खलारी) शामिल है़ दोनों आरोपियों ने घाघरा से गिरफ्तारी के बाद बारियातू में चोरी की बाइक बेचने का अपराध स्वीकार कर लिया है़ पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया़ छापामारी दल में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान के अलावे पुअनि अनुप कुमार, जितेंद्र कुमार, छोटु पण्डा, कमलाकांत हजाम, सुशील कुमार सिंह, दिनेश कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola