Latehar News: चंदवा में स्कूल का पानी पीकर 20 बच्चे पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती

स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधीन बच्चे. फोटो : प्रभात खबर
Latehar News: लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड में एक स्कूल के 20 बच्चे जलमीनार का पानी पीने के बाद बीमार पड़ गए. पानी की टंकी में सफेद पावडर जमा मिला है.
Latehar News|चंदवा (लातेहार), सुमित कुमार : झारखंड के लातेहार जिले में स्कूल की टंकी का पानी पीकर 20 बच्चे बीमार पड़ गए हैं. सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. उनके अभिभावक परेशान हैं.
लातेहार के चंदवा में जलमीनार का पानी पीकर बच्चे पड़े बीमार
घटना लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड की है. प्रखंड के जमीरा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डूरू के डेढ़ दर्जन से अधिक (करीब 20) बच्चे शनिवार (22 जून) की सुबह विद्यालय परिसर में लगे जल मीनार का पानी पीने से बीमार पड़ गए. शिक्षकों व सेविका ने तत्काल एंबुलेंस मंगवाकर सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया.
बीमार बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है इलाज
खबर लिखे जाने तक सभी बच्चों का लातेहार जिले के चंदवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा था. जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह बच्चे विद्यालय पहुंचे थे. यहां कुछ बच्चों को प्यास लगी, तो उन्होंने जलमीनार का पानी पी लिया. बच्चों को पानी में कुछ अलग तरह की बदबू आ रही थी.

बच्चों को होने लगी उल्टी, गले और शरीर में जल की शिकायत
थोड़ी ही देर बाद इनमें से कुछ बच्चों को उल्टी होने लगी. शरीर और गले में खुजली होने की भी बच्चों ने शिकायत की. शिक्षकों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने वार्ड सदस्य को सूचना दी और पानी की टंकी की जांच की. जांच में उन्होंने देखा कि टंकी की तलहटी में सफेद रंग का पाउडर जैसा कुछ जमा है.
बीडीओ, सीओ, मुखिया समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे
इसके बाद इसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी दी गई. एंबुलेंस से सभी बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया. यहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चंदन प्रसाद, अंचल अधिकारी (सीओ) जयशंकर पाठक, मुखिया दुर्गावती देवी, शिक्षा विभाग के जिला स्वच्छता समन्वयक संजीत पांडे, बीआरपी प्रतीक सिन्हा, पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष बेलाल अहमद समेत अन्य लोग अस्पताल पहुंचे.
डॉक्टरों ने कहा- सभी 20 बच्चे खतरे से बाहर
सभी ने बच्चों से मिलकर उनका कुशल पूछा. चिकित्सकों की मानें, तो सभी 20 बच्चे खतरे से बाहर हैं. बीडीओ ने कहा कि वहां से पानी व केमिकल के सैंपल मंगाए गए हैं. सैंपल को टेस्टिंग के लिए लैब में भेजा जाएगा. यह भी पता करेंगे कि किसी ग्रामीण ने तो पानी में कुछ नहीं मिलाया है. पानी पीकर बीमार पड़े सभी बच्चे चौथी एवं पांचवीं कक्षा के छात्र हैं.
इसे भी पढ़ें
सरिया : कृमिनाशक दवा खाने के बाद स्कूल के 32 बच्चे बीमार पड़े
झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, बीमार हो रहे स्कूली बच्चे, ऐसे करें बचाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




