बिजली विभाग की लापरवाही, उपभोक्ता को थमाया 1.99 लाख का बिल

Updated:
विज्ञापन

बिजली विभाग की लापरवाही, उपभोक्ता को थमाया 1.99 लाख का बिल

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

लातेहार. बिजली विभाग द्वारा खपत से अधिक बिजली बिल भेजने का मामला प्रकाश में आया है. शहर के वार्ड संख्या 10 मानस पथ निवासी उपेंद्र प्रसाद को एक लाख 87 हजार का बिजली बिल थमा दिया गया है. इससे वे परेशान हैं और बिजली विभाग का चक्कर लगा रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनका विद्युत उपभोक्ता संख्या एल 6810 है. नवंबर 2025 तक बिजली बिल माइनस 76 रुपये आया था. लेकिन मार्च 2026 में अचानक 1.87 लाख रुपये का बिल उनके नाम भेजा गया है. इससे पूरा परिवार तनाव में आ गया है. उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्होंने बिजली बिल सुधार के लिए बिजली विभाग में आवेदन भी दिया है. लेकिन अब तक आश्वासन के नाम पर कुछ नहीं मिला है. विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने पर समस्या ठीक होने का आश्वासन दिया गया. उसके बाद उन्होंने स्मार्ट मीटर लगवा लिया. इसके बावजूद जून 2026 में फिर 1,99,163 रुपये का बिल आ गया. इतनी अधिक राशि देखकर उन्हें गहरा सदमा लगा है और परिवार के सदस्य भी चिंतित हैं. उनका कहना है कि एक छोटा सा घर होने के बावजूद इतना बिल आना समझ से परे है. अन्यत्र वाहन खड़ा करने पर लगेगा जुर्माना

लातेहार. नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल तथा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सभी बस मालिकों के आये प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि बस निर्धारित स्थान पर बस स्टैंड धर्मपुर में ही रोकेंगे तथा उक्त स्थल पर ही सवारी का उतार चढ़ाव किया जायेगा. यदि अन्य स्थल जैसे थाना चौक, धर्मपुर चौक, सर्किट हाउस के पास वाहन रूकती है तो संबंधित बस पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना काटा जायेगा. साथ ही साथ टेंपो वाले जो इधर-उधर अपने टेंपो को लगा देते हैं. जिससे शहर में प्राय जाम की स्थिति बन जाती है. वैसे टेंपो चालक थाना चौक पर स्थित टेंपो स्टैंड में पार्किंग एवं रेलवे स्टेशन क्षेत्र में स्टेशन रोड में स्थित टेंपो स्टैंड में टेंपो लगायेंगे. अधिकारियों ने कहा कि ऐसा नहीं करने वाले टेंपो चालको के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. बैठक में नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, लक्ष्मी जया भगत, कलंदर आजाद, संतोष सिंह बस स्टैंड के संवेदक तथा कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola