मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन

मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान शुरू

विज्ञापन

लातेहार ़ राज्य सरकार के निर्देश पर 15 से 26 जून तक निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में उपायुक्त संदीप कुमार ने समाहरणालय परिसर से तीन एलइडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि नशा समाज और विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है. इसके दुष्प्रभावों से आमजन को अवगत कराने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है. डीसी ने बताया कि ये एलइडी वैन जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगी. वैन के माध्यम से निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों और नशामुक्त जीवन के महत्व से संबंधित वीडियो, संदेश एवं प्रचार सामग्री का प्रदर्शन किया जायेगा. इस दौरान विभिन्न विभागों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक तथा अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जायेगी. डीसी ने जिला वासियों से नशा से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को जागरूक करने की अपील की है, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण हो सके. इस मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola