ईद मिलादुन्नबी पर बारियातू में निकला मोहम्मदी जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Updated:
विज्ञापन

बारियातू में निकाला गया जुलूस. | Prabhat Khabar Network

बारियातू में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी।

विज्ञापन

बारियातू,लातेहार: बुधवार को हजरत मोहम्मद पैगंबर के जन्मदिन के मौके पर ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बारियातू अंजुमन कमेटी, बठेठ व बरछिया की पहल पर मोहम्मदी जुलूस निकाला गया. इसका नेतृत्व सदर मो. बशीर अंसारी, अंजुमन सदर हदीस अंसारी और जामा मस्जिद के इमाम कारी मो. मुस्लिम रजा ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जुलूस बठेठ जामा मस्जिद से शुरू होकर बस्ती का भ्रमण करते हुए बरछिया गांव स्थित एनएच के समीप कर्बला पहुंचा. अकीदतमंद हाथों में इस्लामी झंडे और तिरंगा लिए हुए थे. इस दौरान 'मोहम्मद का आमद मरहबा', 'सरकार की आमद मरहबा' और 'दिलदार की आमद मरहबा' जैसे नारे लगाए गए.

कर्बला में हुई सभा

कर्बला पहुंचने के बाद सभा का आयोजन किया गया. इसमें मकतब के बच्चों ने नात-ए-पाक पेश किया. वक्ताओं ने लोगों से पैगंबर मोहम्मद के बताए रास्ते पर चलने की अपील की. इमाम कारी रजा के नेतृत्व में सामूहिक दुआ की गयी, जिसमें राज्य और देश में अमन-चैन व खुशहाली की कामना की गयी.

देर शाम हुआ विशेष कार्यक्रम

देर शाम इटके स्थित जामिया इस्लामिया अली इब्न अबी तालिब परिसर और बठेठ जामा मस्जिद परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. त्योहार को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहा.

जुलूस को सफल बनाने में मो. तैय्यब जाफरी, मो. अफजल अंसारी, कलाम, असलम, साजिद हुसैन, मो. नसीम, खलील, रियाज, कलीम, यूनुस, आमिर, हबीब, जब्बार समेत अन्य लोगों का अहम योगदान रहा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola