ईद मिलादुन्नबी पर लातेहार में गूंजा भाईचारे का संदेश, सांसद बैद्यनाथ राम ने की शिरकत

Updated:
विज्ञापन

मंचासीन अतिथि | Prabhat Khabar Network

लातेहार में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सांसद बैद्यनाथ राम ने हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलकर देश में आपसी भाईचारा और मोहब्बत बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन

लातेहार : अंजुमन इस्लामिया लातेहार के बैनर तले बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने की, जबकि मंच का संचालन हाफिज बरकत आलम ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम शामिल हुए. अंजुमन के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने सांसद बैद्यनाथ राम को बुके भेंट कर स्वागत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर सांसद बैद्यनाथ राम ने सर्वधर्म सद्भाव, आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि इस्लाम, ईसाई, सनातन और बौद्ध सहित सभी धर्मों में मानवता, प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना का संदेश मिलता है. हमें हजरत मोहम्मद साहब के बताये रास्ते पर चलते हुए देश से प्रेम और एक-दूसरे से मोहब्बत करनी चाहिए.

कार्यक्रम में तंजिम ओलमा अहले सुन्नत के वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा की सीरत और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला. मुफ्ती मोदस्सीर अमजदी, मौलाना वारिश जमाल, मौलाना रजाउल्लाह और मौलाना परवेज अशरफ ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को हिदायत, रहमत, सच्चाई, अमानतदारी और भाईचारे का रास्ता दिखाया. उन्होंने गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों की मदद तथा पड़ोसियों के साथ अच्छे व्यवहार की शिक्षा दी.

मौके पर सरपरस्त हाजी आशिकल्लाह, शमसुल होदा, अलीमुद्दीन, हाफिज वसीम, गुलाम जाबिर, महबूब हसन, खुशनूर, मौलाना मकसूद, जावेद खान, शमशाद आलम, अख्तर, अयूब, सरताज, शमशेर, रिजवान खान, लड्डन, सरवर, वारिश, टिंकू, नसीम, नासरुद्दीन, आजाद खान, एहसान अंसारी, विशाल, रशीद साहब के अलावा सुदामा प्रसाद गुप्ता, विशाल कुमार, दीपक कुमार, मो. शमशाद, अरशद अंसारी, मो. सरफराज, मो. नसीम, मो. अहसान और अहद खान सहित कई लोग मौजूद थे.

सभा के बाद शहर में मोहम्मदी जुलूस निकाला गया. इसमें पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नारे लगाये गये.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola