बरवाडीह में अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

जुलूस मे शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

बरवाडीह में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन

बरवाडीह, लातेहार : ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया. अहिरपुरवा, गुलजारबाग, मस्जिद मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल होकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. जुलूस के दौरान धार्मिक नारे लगाये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

जुलूस में दारुल उलूम कादरिया अब्दालिया, गुलजारबाग के छात्र, शिक्षक, उलेमा और स्थानीय लोग शामिल हुए. पीर-ए-तरीकत हजरत सैयद शाह वलीउल्लाह अहमद जिया कादरी और शहजादा-ए-सज्जादा सैयद साबित कादरी भी मौजूद रहे.

जुलूस के दौरान मस्जिद मोहल्ला में कमेटी की ओर से लंगर, शरबत, सिरनी और पानी की व्यवस्था की गयी. इसमें असलम अंसारी, गुलाम सरवर, अशरफ अली, मुमताज अली, असगर अली, मुर्तुजा अंसारी और सदर हाजी नासिर खान सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया.

बस स्टैंड के समीप भी युवाओं की ओर से जुलूस में शामिल लोगों के लिए शरबत और पानी की व्यवस्था की गयी. जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola