विद्यालय में पढ़ाते-पढ़ाते शिक्षिका की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक उर्सेला केरकेट्टा (फाइल फोटो) | Prabhat Khabar Network

लातेहार के महुआडांड़ स्थित स्कूल में पढ़ाते समय शिक्षिका उर्सेला केरकेट्टा की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पूरे इलाके में शोक की लहर है।

विज्ञापन

महुआडांड़, लातेहार : प्रखंड के औराटोली उत्क्रमित मध्य विद्यालय की एकमात्र शिक्षिका उर्सेला केरकेट्टा (48) पति अनिल कुजूर की मंगलवार दोपहर विद्यालय में पढ़ाने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. घटना के बाद विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षिका के पति अनिल कुजूर ने बताया कि उनकी पत्नी की वर्ष 2004 में शिक्षिका के पद पर बहाली हुई थी. वह हृदय और थायरॉइड संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था. बीमारी के कारण जनवरी से वह स्वयं उनके साथ विद्यालय आते-जाते थे. मंगलवार को भी वह उनके साथ विद्यालय गये थे.

करीब एक बजे अचानक उर्सेला केरकेट्टा को चक्कर आया और वह विद्यालय में ही गिर गयीं. आनन-फानन में उन्हें ऑटो से कार्मेल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बताया गया कि शिक्षिका ने गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य भी पूरा किया था और फिलहाल नये मतदाता पहचान पत्र बनाने के कार्य में लगी थीं. विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई होती है और कुल 24 बच्चे नामांकित हैं. विद्यालय में वह अकेली शिक्षिका थीं. ऐसे में शिक्षण कार्य के साथ अन्य विभागीय कार्यों का भी अतिरिक्त भार उन पर था.

पति के अनुसार, इसी कारण वह बीमारी के बावजूद छुट्टी नहीं ले पाती थीं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola