सभी कार्य प्राक्कलन के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय समय में पूरा करें

Updated:
विज्ञापन

सभी कार्य प्राक्कलन के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय समय में पूरा करें

विज्ञापन

लातेहार ़ उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) एवं जिला अनाबद्ध निधि मद के तहत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. इस बैठक में योजनाओं की कार्य प्रगति, गुणवत्ता, भौतिक उपलब्धि तथा वित्तीय व्यय की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी. समय-सीमा और गुणवत्ता पर विशेष जोर : उपायुक्त ने स्वीकृत योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया कि सभी कार्य प्राक्कलन के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किये जायें, ताकि आम जनता को इनका लाभ शीघ्र मिल सके. उन्होंने स्पष्ट किया कि डीएमएफटी के तहत संचालित योजनाएं जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इसलिए इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. उपायुक्त ने लंबित योजनाओं में तेजी लाने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. बैठक में डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, डीएमएफटी की प्रभारी पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी समेत सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे़

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola