ePaper

Jharkhand Naxal News: 5 लाख का इनामी उग्रवादी देख रहा था फुटबॉल मैच, पुलिस ने बीच मैच में धर दबोचा

Updated at : 18 Sep 2024 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Naxal News: 5 लाख का इनामी उग्रवादी देख रहा था फुटबॉल मैच, पुलिस ने बीच मैच में धर दबोचा

लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के 5 लाख के इनामी कमांडर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल भी बरामद किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Naxal News : लातेहार पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने जेजेएमपी संगठन के पांच लाख रुपए के इनामी कमांडर शिवराज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि शिवराज सिंह पिता केश्वरी सिंह कई जघन्य कांडों का वांछित है.

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि वह अपने दस्ते के साथ लातेहार क्षेत्र में एक्टीव है. 17 सितंबर को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली की सब जोनल कमांडर शिवराज सिंह को ग्राम दुबियाही के फुटबॉल ग्राउंड में फुटबॉल का मैच देखते हुए देखा गया है. सूचना मिलने के बाद सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लातेहार अरविंद कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. दल ने दुबियाही गांव के फुटबॉल ग्राउंड में गुप्त तरीके से रेकी कर छापामारी किया गया और सब जोनल कमांडर शिवराज सिंह को गिरफ्तार किया गया.

आरोपी पर कई संगीन अपराध से जुड़े होने के आरोप

पुलिस ने जब गिरफ्तार उग्रवादी शिवराज सिंह की तलाशी ली तो उसके पास से दो मोबाइल बरामद किया. पुलिस ने बताया कि शिवराज सिंह जेजेएमपी उग्रवादी संगठन का प्रमुख सदस्य रहा है. उसके द्वारा लातेहार जिला के लातेहार, हेरहंज, छिपादोहर और गारू थाना में कई कांड और हत्या जैसे जघन्य अपराधों के कुल 13 कांड दर्ज है.

पहले भी जा चुका है जेल

उग्रवादी शिवराज सिंह इससे पहले भी दो बार जेल जा चुका है. वह लातेहार जिला के संवेदक और कंपनी से लेवी मांगता था और शूटिंग में माहिर है. पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था.

Also Read: Jharkhand Naxal News: पलामू में नक्सलियों की हथियार बनाने की फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola