बालक वर्ग में हजारीबाग और बालिका वर्ग में इस्ट सिंहभूम हुआ विजेता

Updated:
विज्ञापन

बालक वर्ग में हजारीबाग और बालिका वर्ग में इस्ट सिंहभूम हुआ विजेता

विज्ञापन

लातेहार. झारखंड वालीबॉल एसोसिएशन व लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 23वीं झारखंड राज्य सब जूनियर बालक-बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गयी. बालक वर्ग में हजारीबाग और बालिका वर्ग में ईस्ट सिंहभूम ने खिताब जीता. बालक वर्ग के फाइनल में हजारीबाग ने गढ़वा को, जबकि बालिका वर्ग में ईस्ट सिंहभूम ने धनबाद को हराया. बालकों में धनबाद, जबकि बालिकाओं में वेस्ट सिंहभूम की टीम तीसरे स्थान पर रही. ईस्ट सिंहभूम की तृप्ति मिंज को बेस्ट अटैकर, धनबाद की तनुश्री कुमारी को बेस्ट सेटर, ईस्ट सिंहभूम की वैष्णवी गुप्ता को बेस्ट लिबेरो तथा लातेहार की आभा कुमारी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया. बालक वर्ग में हजारीबाग के प्रिंस कुमार को बेस्ट सेटर, गढ़वा के युवराज को बेस्ट अटैकर, बोकारो के मारूत को बेस्ट लिबेरो तथा हजारीबाग के सचिन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया. मैच के बाद झारखंड राज्य वालीबॉल एसाेसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय, आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई समेत कई अतिथियों ने विजेता, उपविजेता एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया. मौके पर एसएसबी 32 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार मीणा, इंटरनेशनल रेफरी संजय कुमार, ऑर्गेनाइजिंग सेकेट्ररी संजय ठाकुर, लातेहार वालीबॉल एसाेसिएशन के चेयरमेन जय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, सचिव प्रवीण मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, उपाध्यक्ष मनोहर प्रसाद, प्रदीप सिंह, जावेद अख्तर समेत कई खिलाड़ी एवं काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola