आज से उपभोक्ताओं को मिलेगी रसोई गैस की होम डिलीवरी

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 11 Apr 2026 9:18 PM

विज्ञापन

आज से उपभोक्ताओं को मिलेगी रसोई गैस की होम डिलीवरी

विज्ञापन

चंदवा़ रसोई गैस की किल्लत के बीच स्थानीय उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आयी है. प्रखंड मुख्यालय में रविवार से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सेवा शुरू हो जायेगी. इस संबंध में श्रीराम भारत गैस एजेंसी के प्रो अमित कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर रिफिल के लिए एजेंसी या गोदाम का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. जो भी उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से गैस बुकिंग करेंगे, उन्हें उनके घर तक गैस सिलेंडर की डिलीवरी उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि वैसे उपभोक्ता जिन्होंने ऑनलाइन बुकिंग नहीं की है या जिन्हें डिलीवरी कोड नहीं मिला है. वे एजेंसी कार्यालय या गोदाम में अनावश्यक भीड़ ना लगायें. कहा कि कंपनी द्वारा जारी नंबर पर उपभोक्ता आसानी से गैस बुकिंग कर सकते हैं. इससे उनके समय की बचत होगी. रक्तदान शिविर 16 को

बरवाडीह. प्रखंड कार्यालय परिसर में आगामी 16 अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस शिविर में क्षेत्र के इच्छुक लोग स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता कर सकेंगे. प्रखंड विकास पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज ने प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मियों, युवाओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे कई जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola