बुनियादी विद्यालय बालूमाथ में टूटा हुआ है शौचालय
Updated at : 21 Jan 2017 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

बालूमाथ : लातेहार एसडीजीएम व कोर्ट मैनेजर राजीव रंजन ने बालूमाथ प्रखंड के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. बुनियादी विद्यालय बालूमाथ में टूटा हुआ शौचालय देखकर नाराजगी जतायी. वहीं हरिजन आवासीय विद्यालय बालूमाथ व आदिवासी आवासीय विद्यालय बनियो के शौचालय में गंदगी देख सीआरपी विनय कुमार को सफाई करवाने का निर्देश दिया. वहीं एसडीजीएम […]
विज्ञापन
बालूमाथ : लातेहार एसडीजीएम व कोर्ट मैनेजर राजीव रंजन ने बालूमाथ प्रखंड के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. बुनियादी विद्यालय बालूमाथ में टूटा हुआ शौचालय देखकर नाराजगी जतायी. वहीं हरिजन आवासीय विद्यालय बालूमाथ व आदिवासी आवासीय विद्यालय बनियो के शौचालय में गंदगी देख सीआरपी विनय कुमार को सफाई करवाने का निर्देश दिया.
वहीं एसडीजीएम कन्या मध्य विद्यालय बालूमाथ, उमवि बनियो, उप्रावि बिरहोर टोला, उप्रावि चमरटोली, उमवि कोमर, उप्रवि टमटमटोला, उच्च विद्यालय बालूमाथ, मॉडल स्कूल, उमवि इचाक, उप्रावि भेड़कटवा, दून सेन्ट्रल एकेडमी, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, उप्रावि तसतबार, प्रवि दिवकार नगर, कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय का निरीक्षण किया. इस अवसर पर बालूमाथ बीइइओ रवींद्र प्रसाद, सीआरपी विनय कुमार, एएसआइ विनोद झा समेत कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




