नेपाल में गहराया तेल संकट, अब सप्ताह में 2 दिन छुट्टी का ऐलान

नेपाल सरकार की कैबिनेट मीटिंग
Nepal News : नेपाल सरकार ने देश में तेल संकट को कम करने के लिए अब सप्ताह में दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया है. चूंकि नेपाल 100% तेल भारत से आयात करता है, इसलिए ईरान युद्ध की वजह से तेल सप्लाई बाधित होने से वह बुरी तरह प्रभावित हुआ है.
Nepal News : ईरान युद्ध की वजह से नेपाल में पेट्रोल की कमी हो गई है. इस कमी को देखते हुए वहां की नवनियुक्त सरकार ने हर सप्ताह दो दिन की छुट्टी देने का फैसला किया है. यह जानकारी वहां के पीएमओ के हवाले से सामने आई है, इसमें बताया गया है कि नेपाल सरकार की कैबिनेट मीटिंग में पेट्रोलियम की कमी को देखते हुए, अब सप्ताह में 5 दिन ही काम करने का फैसला किया गया है.
ईरान युद्ध की वजह से नेपाल में पेट्रोल की कमी
ईरान युद्ध की वजह से नेपाल में पेट्रोल की काफी कमी हो गई है. इसकी वजह यह है कि नेपाल में पेट्रोल की जितनी खपत है, वह सौ फीसदी आयात करता है. होर्मुज स्ट्रेट के बाधित होने की वजह से मिडिल ईस्ट से तेल आयात पर संकट है, इसकी वजह से नेपाल में भी तेल संकट उत्पन्न हो गया है. वहां पेट्रोल की कीमत 180-190 के आसपास हो गई है.
नेपाल भारत से आयात करता है पेट्रोल
नेपाल 100% तेल भारत से आयात करता है, हालांकि भारत ने नेपाल को तेल भेजना बंद नहीं किया है, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई बाधित होने की वजह से भारत, अपने देश को प्राथमिकता दे रहा है. नेपाल को सप्लाई जारी है, लेकिन तेल संकट की खबरों के बीच वहां के लोग पेट्रोलियम उत्पादों को सुरक्षित रख रहे हैं, जिसकी वजह से बाजार में इसकी कमी नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें : क्या अमेरिका ईरान को पाषाण युग में पहुंचाने के लिए कर रहा है JASSM-ER मिसाइल की तैनाती?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










