जिद्दी बच्चे भी मानेंगे आपकी हर एक बात, जानिए पैरेंटिंग का सही फॉर्मूला

Updated at : 05 Apr 2026 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
how to make kids listen

बच्चों से अपनी बातें कैसे मनवाएं AI image

Parenting Tips: अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं और वे आपको बातों को नहीं सुनते हैं तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे से हर एक बात मनवा सकेंगे.

विज्ञापन

Parenting Tips: माता-पिता हमेशा यह चाहते हैं कि उनके बच्चे उनकी बातों को ध्यान से सुनें. जब बच्चे पैरेंट्स की बात मानते हैं, तो उन्हें जीवन में सही रास्ते पर चलने की सीख मिलती है. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि बच्चे न तो बात सुनते हैं और न ही मानते हैं, बल्कि जिद्दी भी हो जाते हैं. ऐसे में पैरेंट्स के लिए सही कदम उठाना बेहद जरूरी हो जाता है. अगर सही समय पर सही तरीका अपनाया जाए, तो बच्चों को न सिर्फ सुधारा जा सकता है, बल्कि उन्हें बेहतर परवरिश भी दी जा सकती है. आज की यह आर्टिकल उन सभी पैरेंट्स के लिए काम की है, जिनके बच्चे उनकी बातों को नजरअंदाज करते हैं या फिर सुनने से इंकार कर देते हैं. यहां हम आपको कुछ आसान और असरदार टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाकर आप अपने बच्चों से अपनी बात मनवा सकते हैं. तो चलिए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

प्यार से समझाएं, डांट के नहीं

अगर आपके बच्चे बातें नहीं मान रहे हैं तो ऐसे में आपको उन्हें डांटने या फिर उनपर गुस्सा करने से बचना चाहिए. अगर आप उन्हें डांटते हैं तो इसका काफी बुरा असर बच्चों पर पड़ता है. आपके गुस्से और डांट की वजह से बच्चे डर जाते हैं और जिद्दी भी हो जाते हैं. इसके विपरीत अगर आप उन्हें प्यार और शांति से अपनी बातों को समझाते हैं, तो वे आपकी हर बात को बेहतर तरीके से समझने लग जाते हैं. बच्चे आपकी बातों को तब मानना शुरू करते हैं, जबी उन्हें आपसे अपनेपन का एहसास मिलता है.

यह भी पढ़ें: बच्चे का पहला दिन नए स्कूल में कैसे बनाएं आसान? हर पैरेंट को जाननी चाहिए ये बातें

खुद बनें उनका रोल मॉडल

बच्चे उन्हीं चीजों को सीखते हैं, जिन्हें वे अपने आसपास होते हुए देखते हैं. अगर आप खुद डिसिप्लिन में रहेंगे, दूसरों से भी अच्छे से बातें करते हैं तो वे भी ऐसा ही करता सीखते हैं. अगर आप अपने बच्चे से किसी चीज की उम्मीद रखते हैं, तो आपको खुद भी पहले उन आदतों को अपनाना शुरू कर देना चाहिए.

क्लियर और आसान भाषा में बात करें

कई बार आपके बच्चे इसलिए भी बातों को नहीं मानते हैं क्योंकि उन्हें यह समझ ही नहीं आता कि आखिर आप उनसे कम क्या रहे हैं. जब आप अपने बच्चे से बात करें तो एक आसान और क्लियर भाषा का इस्तेमाल करें. अपने बच्चे को छोटे-छोटे वाक्यों में समझाने की कोशिश करें. जब आप ऐसा करते हैं तो बच्चे बातों को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं.

उनकी बातों को भी ध्यान से सुनें

अक्सर ऐसा होता है कि माता-पिता अपने बच्चों से सिर्फ अपनी ही बातें मनवाने में लगे हुए रहते हैं. लेकिन जब बात बच्चों की होती है तो उनकी बातें अक्सर नजरअंदाज कर दी जाती हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो बच्चे खुद को इग्नोर किया हुआ महसूस करने लगते हैं. जब आप अपने बच्चे की बातों को ध्यान से सुनते हैं और उनके इमोशंस को समझते हैं, तो वे भी आपकी सभी बातों को सुनने के लिए तैयार रहते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी अपने बच्चे से हर दिन कहते हैं ये 3 पॉजिटिव बातें? बदल सकती है उनकी पूरी दुनिया

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola