बच्चे का पहला दिन नए स्कूल में कैसे बनाएं आसान? हर पैरेंट को जाननी चाहिए ये बातें

बच्चे के स्कूल का पहला दिन कैसे आसान बनाएं AI image
Parenting Tips: नया स्कूल बच्चे के लिए एक बड़ा बदलाव होता है, जहां हर दिन उसके लिए कुछ नया और अलग होता है. ऐसे में सही गाइडेंस और सपोर्ट उसे जल्दी सेट होने में मदद करता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बिना डर के इस नई शुरुआत को अपनाए, तो ये टिप्स आपके काफी काम आने वाले हैं.
Parenting Tips: अगर आपका बच्चा पहली बार एक नए स्कूल में कदम रखने जा रहा है, तो यह सिर्फ एक एडमिशन नहीं है, यह उसके जीवन का एक बिलकुल ही नया और जरूरी मुकाम है. जल्द ही उसे नए दोस्त, नयी क्लास और नए टीचर्स मिलने वाले हैं. ये सभी चीजें बच्चे के लिए जितनी एक्साइटिंग होती है उतनी ही कई बार उसके लिए डरावनी हो सकती है. ऐसे में यह काफी जरूरी हो जाता है कि माता-पिता छोटी-छोटी समझदारी और बदलावों को अपनाना शुरू कर दे ताकि बच्चे के लिए उसका नया स्कूल आसान और खुशहाल बन सके. आज की यह आर्टिकल उन सभी पैरेंट्स के लिए हैं जिनके बच्चे जल्द एक नए स्कूल में एडमिशन लेने जा रहे हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे को नए माहौल में आसानी से घुलने-मिलने और कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद कर पाएंगे. तो चलिए इन टिप्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.
सही स्कूल चुनना जरूरी
पैरेंट्स को सबसे पहले अपने बच्चे के लिए एक सही स्कूल चुनना चाहिए. सिर्फ स्कूल की पढ़ाई ही नहीं वहां का माहौल, टीचर्स का व्यवहार और बच्चों के लिए दी जाने वाली फैसिलिटीज भी काफी मायने रखती हैं. स्कूल चुनते समय आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह घर से ज्यादा दूर न हो. अगर घर ज्यादा दूर होगा तो बच्चे को सफर में ही थकावट का एहसास होने लगेगा.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी अपने बच्चे से हर दिन कहते हैं ये 3 पॉजिटिव बातें? बदल सकती है उनकी पूरी दुनिया
बच्चे को पहले से तैयार करें
जब आपका बच्चे एक नए स्कूल में जा रहा हो, तो आपको उसे मेंटली तैयार करना भी शुरू कर देना चाहिए. अपने बच्चे को बताएं कि उसका नया स्कूल कैसे होने वाला है, वहां उसे नए दोस्त मिलने वाले हैं और साथ ही वह नयी चीजें भी वहां पर सीख सकेगा. जब आप इस तरह की बातें अपने बच्चे को बताते हैं, तो उसके दिल में छिपा डर कम होने लगता है और वह आने वाले बदलावों को आसानी से स्वीकार भी कर पाता है.
एडमिशन से पहले स्कूल का माहौल दिखाना जरूरी
अगर आपके लिए पॉसिबल हो तो अपने बच्चे को नए स्कूल में एडमिशन दिलवाने से पहले एक बार उसे स्कूल जरूर घुमा दें. उसे क्लासरूम, ग्राउंड, लाइब्रेरी और इस तरह की सभी जगहों का एक टूर दिलाना काफी फायदेमंद हो सकता है. जब आप ऐसा करेंगे तो आपका बच्चा पहले से ही अपने स्कूल को जान लेगा और पहले दिन उसे डर भी कम लगेगा.
बच्चे के इमोशंस को समझें
नए माहौल में कदम रखना किसी भी बच्चे के लिए डरावना हो सकता है. इस डर की वजह से कई बार बच्चा उदास या फिर घबराया हुआ रहने लगता है. अगर आपके बच्चा भी ऐसा बर्ताव करे तो उसे डांटें नहीं. उसकी बातों को ध्यान से सुनना शुरू कर दें. अपने बच्चे को यह भरोसा दिलाएं कि आप उसके साथ हैं और समय के साथ सबकुछ ठीक होने लग जाएगा.
यह भी पढ़ें: छोटे बच्चों को कैसे सिखाएं घर के काम? जानें आसान और मजेदार ट्रिक्स
डेली रूटीन सेट करें
जब बच्चे नए स्कूल में एडमिशन लेते हैं तो उनका रूटीन भी बदल जाता है. उसके सोने का समय, उठने का और पढ़ने का समय भी फिक्स करना जरूरी हो जाता है. जब आप एक रूटीन सेट कर लेते हैं, तो बच्चा उसके अनुसार ही खुद को ढालना शुरू कर देता है. जब बच्चे का रूटीन सही होता है तो उसे एक स्टेबिलिटी का एहसास होता है और साथ ही वह ज्यादा कॉन्फिडेंस के साथ नए स्कूल में कदम रखता है.
टीचर्स से कॉन्टैक्ट बनाए रखें
जब आपका बच्चा नए स्कूल में शिफ्ट कर जाए, तो आपके उसके टीचर्स के साथ कुछ दिनों तक कॉन्टैक्ट में जरूर रहना चाहिए. जब आप ऐसा करेंगे तो आपको अपने बच्चे की ग्रोथ और बर्ताव के बारे में रेगुलर अपडेट्स मिलते रहेंगे. अगर आपके बच्चे के साथ कोई प्रॉब्लम होगी तो आप उसे आसानी से सॉल्व भी कर पाएंगे.
यह भी पढ़ें: रोज की ये छोटी आदतें आपके बच्चे को बना सकती हैं स्मार्ट और जीनियस, हर माता-पिता के लिए जानना जरूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




