स्वच्छ, समृद्ध व विकसित जिला बनाने का लिया संकल्प

Updated at : 04 Apr 2026 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छ, समृद्ध व विकसित जिला बनाने का लिया संकल्प

प्रखंड स्तरीय रन फॉर लातेहार कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

प्रखंड स्तरीय रन फॉर लातेहार कार्यक्रम आयोजित बेतला. लातेहार जिला के स्थापना के 25 वर्ष (रजत जयंती) पूरे होने पर बरवाडीह प्रखंड स्तरीय रन फॉर लातेहार कार्यक्रम का मुख्य आयोजन पर्यटन स्थल बेतला में किया गया. इस दौड़ में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही. कार्यक्रम का शुभारंभ बेतला के किला रोड के मुख्य द्वार से किया गया. इस दौरान लातेहार जिले को स्वच्छ, समृद्ध व विकसित जिला बनाने कि दिशा में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया गया. दौड़ का प्राथमिक उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बीच एकता, आपसी भाईचारे और सद्भावना के संदेश को प्रसारित करना है. लातेहार के समृद्ध इतिहास, गौरवशाली संस्कृति और 25 वर्षों की विकास यात्रा के प्रति जिले के निवासियों में गर्व की भावना जगाना है. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रभातफेरी निकाली गयी, जिसमें बेतला स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक मिन्हाज आलम के नेतृत्व में हिस्सा लिया. मौके पर नसीम अंसारी, कांग्रेस के यूथ स्टेट को-ऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, बरवाडीह सीओ लवकेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, हेसामुल अंसारी, मो सईद अंसारी, बीएसओ सुमित कुमार तिवारी, कल्याण पदाधिकारी विपुल पांडेय, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, दीपक तिवारी, मुखिया मंजु देवी, बेरोनिका कुजूर, बुद्धेश्वर सिंह, आशीष सिंह, अरुण सिंह, तरुण कुमार, आलम अंसारी, आशा संकुल के मंजू देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola