वंदना सह अग्निहोत्र कार्यक्रम आयोजित

Updated at : 04 Apr 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
वंदना सह अग्निहोत्र कार्यक्रम आयोजित

वंदना सह अग्निहोत्र कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

लातेहार. सरस्वती विद्या मंदिर में वंदना सह अग्निहोत्र कार्यक्रम मंत्रोच्चार के साथ हुआ. इसमें अरुण कक्षा के छात्र आर्यन कुमार के अभिभावक अरविंद कुमार, नीरू कुमारी व पूनम देवी उपस्थित थी. मौके पर अभिभावक श्री कुमार ने कहा कि यह विद्यालय प्रबंधन की अच्छी पहल है, जो छात्र-छात्राओ को शिक्षा के साथ अपने संस्कारों से भी जोड़ कर रखता है. शिशु वाटिका की 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं में से आज रंगमंच की व्यवस्था शिशु वाटिका में की गयी थी. इसके अंतर्गत वाटिका खंड के छोटे बच्चों को हस्त पपेट तथा कठपुतलियों के माध्यम से कहानी का सजीव चित्रण कर दिखाया गया. प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि विद्या भारती द्वारा निर्देशित शिशु वाटिका के 12 शैक्षिक आयामों में से एक महत्वपूर्ण आयाम रंग मंच है. रंगमंच से बच्चे चीजों को समझते हैं उनका इससे मनोरंजन भी होता है. मौके पर शिशु वाटिका प्रमुख गीता कुमारी, नीलम अंबष्ठा, पूनम गुप्ता, शिल्पा कुमारी, नीलम कुमारी, रूबी कुमारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola