.विजयी प्रतिभागी को सम्मानित करने का निर्णय

.विजयी प्रतिभागी को सम्मानित करने का निर्णय
लातेहार. लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के तहत स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों एवं युवाओं में रचनात्मकता, जागरूकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था. प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. स्लोगन लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने जिले के विकास, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को आकर्षक एवं संदेशपरक रूप में प्रस्तुत किया. वहीं क्विज में प्रतिभागियों ने सामान्य ज्ञान, इतिहास, एवं लातेहार जिले से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया. वहीं इनडोर स्टेडियम में बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ तथा विजेताओं को सम्मानित करने की घोषणा की गयी. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला प्रशासन के पदाधिकारी, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




