10 लाभुकों के बीच बकरा-बकरी का वितरण
Updated at : 04 Apr 2026 9:51 PM (IST)
विज्ञापन

10 लाभुकों के बीच बकरा-बकरी का वितरण
विज्ञापन
बारियातू. मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित पशु चिकित्सालय में 10 लाभुकों के बीच बकरा-बकरी का वितरण किया गया. कार्यक्रम में पंसस सोनी देवी व पशु चिकित्सक डॉ. सुशीला बागे ने बारी-बारी से पशुओं का वितरण किया. पंसस श्रीमती देवी ने ग्रामीणों से कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायता मिल रही है. पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बागे ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की योजना के तहत 75 से 90 प्रतिशत अनुदान पर प्रत्येक लाभुक को दो बकरा व आठ बकरियां दी गयी. लाभुकों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक परामर्श व दवाई भी दी गयी. कार्यक्रम में टोंटी उप मुखिया जितेंद्र कुमार साव, वार्ड सदस्य काशीनाथ उरांव, पशु चिकित्सा कर्मी विनोद बैठा समेत अन्य स्थानीय लोग व लाभुक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




