ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवक की मौत

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवक की मौत
बालूमाथ. बालूमाथ-खलारी पथ पर बहेरा ग्राम के समीप शनिवार की देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान कामेश उरांव (25 वर्ष) पिता स्व मघही उरांव तथा बिजेंद्र उरांव (28 वर्ष) पिता जयराम उरांव (दोनों ग्राम तेतरियाखांड, बालूमाथ) निवासी के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल संख्या (जेएच01एफजे-5674) से बालूमाथ से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बहेरा ग्राम के समीप एक ट्रक संख्या (जेएच19बी-8783) तेतरियाखांड से कोयला लोड कर बालूमाथ की ओर जा रही थी. ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. वही दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी. ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. खबर लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




