सांस्कृतिक विरासतों को सुरक्षित रखने का ली शपथ

सांस्कृतिक विरासतों को सुरक्षित रखने का ली शपथ
गारू(लातेहार). लातेहार जिला का 25 वां स्थापना दिवस पर प्रखंड मुख्यालय के पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने रन फॉर लातेहार का आयोजन किया. इस अवसर पर सीओ दिनेश कुमार मिश्र, थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय समेत सशस्त्र बल उपस्थित थे. रन फॉर लातेहार अरमू मोड होते हुए मिरचइया फॉल तक गयी. मिरचइया फॉल के आस पास साफ-सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान लातेहार जिला के प्रमुख पर्यटक स्थलों सांस्कृतिक विरासतों आदि को संरक्षित एवं सुरक्षित रहने से संबंधित शपथ लिया गया. मौके पर मुखिया सुनेश्वर सिंह, पूर्व मुखिया शिवशंकर सिंह व शिक्षक देवनाथ महतो उपस्थित थे. वहीं सरयू प्रखंड में भी पावर ग्रिड से प्रखंड कार्यालय तक रन फॉर लातेहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बीडीओ, थाना प्रभारी समेत काफी संख्या लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




