50 LPA की नौकरी छोड़ बनी Content Creator, सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Apr 2026 6:04 PM

विज्ञापन

सान्या बात्रा (PC-सोशल मीडिया)

Content Creator: सान्या बत्रा ने एक रील शेयर करके बताया कि उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर कॉन्टेंट क्रिएशन का काम शुरू किया. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें बहुत ट्रीट किया.

विज्ञापन

Content Creator: आज के समय में ऐसा नहीं है कि आप सिर्फ प्रोफेशनल कोर्सेज करके कमा सकते हैं बल्कि अपने पैशन को फॉलो करके भी लाखों कमा सकते हैं. कुछ ऐसी ही स्टोरी है सान्या बत्रा की, जिन्होंने अपनी 50 लाख रुपये सालाना की नौकरी छोड़ दी और अपने पैशन को चुना. सान्या बत्रा आज कॉन्टेंट क्रिएशन करके लाखों कमा रही हैं.

नौकरी छोड़ी तो लोगों ने डराया

सान्या बत्रा ने एक रील शेयर करके बताया कि उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर कॉन्टेंट क्रिएशन का काम शुरू किया. उन्होंने कहा कि नौकरी छोड़ने का फैसला आसान नहीं था. उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें डर लग रहा था और उनके आसपास के लोग भी इस कदम को गलत मान रहे थे. शुरुआत में वे खुद पर डाउट भी करती थी.

रील बनाकर पैसे कमा रही हैं

नौकरी छोड़ने के बाद कई बार सान्या को फाइनेंशियल परेशानी हुई. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज कॉन्टेंट क्रिएटर बनकर अपनी सारी जरूरतों को पूरा कर रही हैं.

सोशल मीडिया पर मिल रही सराहना

उनकी इस कहानी को लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. कई यूजर्स ने उनके साहस की तारीफ की, तो कुछ ने इसे अपने अनुभवों से जुड़ा बताया. कुछ ने कहा कि अगर जोखिम उठाने का हौसला और खुद पर भरोसा हो, तो नए रास्ते से भी सक्सेस हासिल किया जा सकता है.

सान्या बत्रा के पोस्ट का स्क्रीनशॉट

वहीं कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया. कुछ का कहना है कि जरूर उनके पास कोई बैकअप होगा तभी उन्होंने ये फैसला लिया. नहीं तो कोई 50LPA छोड़कर दुनिया भर में घूमने का फैसला नहीं ले सकता है. लोगों का कहना है कि जब तक किसी के बास स्ट्रॉन्ग बैकअप ऑप्शन न हो तब तक वो अपनी नौकरी छोड़ने का रिस्क नहीं ले सकता है. आज के समय में नौकरी मिलना इतना आसान नहीं है, वो भी सालाना 50LPA वाली नौकरी.

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद TTE कैसे बनें, जानें एग्जाम और सैलरी की पूरी डिटेल

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola