ICSI AIR 1 Khushi Agarwal Success Story: पहले अटेंप्ट में बनीं CS प्रोफेशनल टॉपर, 432 मार्क्स किया हासिल
बांए (CS प्रोफेशनल की टाॅपर खुशी अग्रवाल और उनकी बहन निलाक्षी अग्रवाल) दाएं (खुशी अग्रवाल की फोटो) AI जनरेटेड
ICSI AIR 1 Khushi Agarwal Success Story: राजस्थान की खुशी अग्रवाल ने ICSI प्रोफेशनल परीक्षा June 2026 में 432 अंक के साथ AIR 1 हासिल की. 12वीं में 94% अंक लाने के बाद खुशी ने CS की तैयारी पर फोकस किया. जानें रोजाना पढ़ाई से लेकर AIR 1 बनने तक का उनका प्रेरक सफर.
ICSI AIR 1 Khushi Agarwal Success Story: हाल ही में कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (ICSI) ने एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल 2026 का रिजल्ट जारी किया है. इसमें CS प्रोफेशनल जून सेशन की परीक्षा पास करके AIR 1 हासिल करने वाली राजस्थान के नीमकाथाना की बेटी खुशी अग्रवाल हैं. उनकी सक्सेस बहुत बड़ी मिसाल है और स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणा है. आइए उनकी सक्सेस स्टोरी के बारे में और डिटेल में जानते हैं.
ICSI AIR 1 Khushi Agarwal Marks Scored: खुशी कितने मार्क्स के साथ बनी टाॅपर?
CS Professional 2026 की परीक्षा में दमदार प्रदर्शन करते हुए खुशी अग्रवाल ने कुल 432 मार्क्स हासिल किए हैं. उन्होंने प्रोफेशनल के दोनों ग्रुप (Group-1 और Group-2) की परीक्षा एक साथ पास की है. उन्होंने ग्रुप 1 में कुल 246 मार्क्स स्कोर किए हैं. वहीं ग्रुप 2 में उन्होंने कुल 186 मार्क्स स्कोर किए हैं.

Khushi Agarwal Exam Attempts: कितने अटेम्प्ट में पाई सफलता?
खुशी अग्रवाल की ओर से अपनी सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने CS Professional का पहला अटेंप्ट जून 2026 में पहली बार दिया था और पहले ही अटेम्प्ट में परीक्षा क्वालीफाई की है. इसके अलावा उनके सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें सभी विषयों में एग्जेंप्शन आए हैं.
ICSI AIR 1 Khushi Agarwal Educational Background: जानिए उनकी एजुकेशनल बैकग्राउंड के बारे में
TOI की रिपोर्ट के अनुसार खुशी अग्रवाल ने 2024 में 94% के साथ 12वीं क्लास पूरी करने के बाद अपनी CS की पढ़ाई शुरू की थी. हालांकि इसके बाद वह दो साल मुख्य रूप से अपनी CS की तैयारी में लग जाती हैं. वह जुलाई 2024 में CSEET, दिसंबर 2024 में ग्रुप 2, जून 2025 में ग्रुप 1 और जून 2026 में प्रोफेशनल एग्जाम पास कर लेती है. इतने कम समय में CS जैसी डिग्री हासिर करना एक बहुत बड़ी सफलता है.
ये भी पढ़ें: चाय बेचने वाले का बेटा बना अफसर, बिहार के बेटे ने UPSC CAPF ने हिसिल किया 81वां रैंक, जानें उनकी सफलता की कहानी
ICSI AIR 1 Khushi Agarwal Sister Neelakshi Agarwal: जानिए खुशी अग्रवाल की बहन के बारे में
खुशी अग्रवाल की सोशल मीडिया अकाउंड के माध्यम से पता चला है कि उनकी बहन निलाक्षी अग्रवाल CA Finalist हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया बायो में यह जानकारी दी है. खुशी अग्रवाल के AIR 1 होने पर अपनी बहन को बधाई देते हुए निलाक्षी अग्रवाल ने लिखा है कि मेरी छोटी बहन खुशी अग्रवाल ने CS प्रोफेशनल जून 2026 के नतीजों में AIR 1 हासिल किया है. उसे अपनी मेहनत का फल मिल गया. AIR 1 पर तुम्हारा नाम देखना सच में हम सबके लिए बहुत गर्व और इमोशनल पल है. इस शानदार कामयाबी के लिए बधाई.
ये भी पढ़ें: दूध पहुंचाने वाला बना असिस्टेंट कमांडेंट, दीपक लखारा ने UPSC CAPF में हासिल की AIR 106
ICSI AIR 1 Khushi Agarwal Reaction: जानिए क्या कहा खुशी अग्रवाल ने
रिपोर्ट के अनुसार खुशी अग्रवाल ने कहा है कि तैयारी के लिए पूरा सिलेबस खत्म करना बहुत जरूरी है. वह कहती हैं, "पूरा सिलेबस खत्म करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि कई छात्र चैप्टर्स को A, B और C कैटेगरी में बांटते हैं और A-कैटेगरी वाले चैप्टर्स पर ज्यादा ध्यान देते हैं. मुझे नहीं लगता था कि इस तरीके से अच्छे मार्क्स मिल सकते हैं इसलिए, मैंने पूरे सिलेबस की तैयारी पर ध्यान दिया ताकि मैं सभी सवालों के जवाब दे सकूं.
How ICSI AIR 1 Khushi Agarwal Study: कैसे की परीक्षा की तैयारी?
खुशी अपनी क्लास के साथ-साथ रोजाना लगभग 10 घंटे पढ़ाई करती थीं. रेगुलर पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास और अच्छी प्लानिंग की वजह से वह समय पर सिलेबस पूरा कर पाईं. तैयारी के दौरान, उन्होंने फोन से दूर रहकर ध्यान भटकने से खुद को बचाया और पूरा फोकस बनाए रखा. परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने भगवद गीता भी पढ़ी. इससे शांत रहने और अपने काम पर ध्यान लगाने में मदद मिलती थी.
ICSI AIR 1 Khushi Agarwal ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट?
खुशी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और अपनी कड़ी मेहनत को देती हैं. शुरू में उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि उन्होंने टॉप रैंक हासिल की है. कई बार ऑनलाइन चेक करने के बाद, लिस्ट में सबसे ऊपर अपना नाम देखकर खुशी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
ये भी पढ़ें: Aashna Chaudhary Success Story: बिना कोचिंग, सिर्फ सेल्फ स्टडी के दम पर बनीं IPS अधिकारी, AIR 116 किया हासिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए