ऐश लदे वाहनों को पूरी तरह ढंक कर करें परिवहन

बांझेडीह थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश की जैसे-तैसे हो रही ढुलाई मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है़
18कोडपी55 ऐश मामले को लेकर जानकारी लेने पहुंची एसडीओ रिया सिंह व अन्य. ———————- एसडीओ ने ऐश मामले में निरीक्षण के बाद की बैठक, दिया निर्देश ——————————- प्रतिनिधि कोडरमा. बांझेडीह थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश की जैसे-तैसे हो रही ढुलाई मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है़ डीसी मेघा भारद्वाज के निर्देश पर मंगलवार को एसडीओ रिया सिंह ने पूरे मामले की जांच की़ इस दौरान उन्होंने ऐश लोड वाहनों को पूरी तरह ढंक कर ही परिवहन करने की बात कही़ जानकारी के अनुसार प्लांट से ऐश लोड कर हाइवा, ट्रक व अन्य वाहनों के माध्यम से इसे बिहार व अन्यत्र भेजा रहा है़ कई बार इसे बीच रास्ते में गिरा दिया जा रहा है़ यही नहीं, खुले हुए हाइवा व ट्रक में फ्लाई ऐश ढोने की वजह से सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है़ कुछ दिनों से इस पर उठ रहे सवाल के बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है़ डीसी ने इसको लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है़ एसडीओ रिया सिंह ने बागीटांड़ समेत अन्य स्थानों का भ्रमण कर फ्लाई ऐश से संबंधित मामले की जांच की़ साथ ही केटीपीएस के सीजीएम व अन्य प्रतिनिधि, जिला परिवहन पदाधिकारी, ट्रांसपोर्टर के साथ बैठक की़ इस दौरान एसडीओ ने ट्रांसपोर्टर को निर्देशित करते हुए कहा कि बांझेडीह थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश का परिवहन करने वाले वाहन पूरी तरह से ढंक कर परिवहन करेंगे. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी़ उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को वाहनों की जांच करने का निर्देश द िया़ साथ ही कहा कि वाहन तेज गति से नहीं चलायेंगे़ वाहनों में लगे प्रेशर हॉर्न को हटाएं. एसडीओ ने केटीपीएस के प्रतिनिधि एवं ट्रांसपोर्टर को जगह-जगह पर गिरे फ्लाई ऐश को अगले दो दिनों के अंदर हटाने का निर्देश दिया़ मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी विजय सोनी, केटीपीएस के सीजीएम व अन्य प्रतिनिधि, नगर प्रशासक झुमरीतिलैया अंकित गुप्ता, नगर प्रशासक नगर पंचायत कोडरमा शंभु कुशवाहा, अंचल अधिकारी कोडरमा हलधर सेठी, अंचल अधिकारी चंदवारा, ट्रांसपोर्टर व अन्य मौजूद थे़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




