रामगढ़ : पत्नी व बेटी की हत्या कर लगा ली फांसी

Updated at : 26 Jun 2018 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
रामगढ़ : पत्नी व बेटी की हत्या कर लगा ली फांसी

अरगड्डा (रामगढ़) : घरेलू कलह में पति ने बेटी और पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली. मामला रामगढ़ जिले के अरगड्डा प्रखंड के सिरका का है. मसजिद मुहल्ला निवासी सुभाष रविदास (48) ने रविवार रात अपनी पत्नी सावित्री देवी (45)और बेटी रूबी कुमारी (19) की हथौड़े से मार कर हत्या करने के बाद […]

विज्ञापन
अरगड्डा (रामगढ़) : घरेलू कलह में पति ने बेटी और पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली. मामला रामगढ़ जिले के अरगड्डा प्रखंड के सिरका का है. मसजिद मुहल्ला निवासी सुभाष रविदास (48) ने रविवार रात अपनी पत्नी सावित्री देवी (45)और बेटी रूबी कुमारी (19) की हथौड़े से मार कर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.
सोमवार की सुबह मृतक सुभाष रविदास का बेटा अमृत रविदास बाथरूम जाने के लिए जब कमरे में जाने लगा तो उसने दरवाजा बंद पाया. आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने कमरे में झांक कर देखा तो पाया कि एक खाट पर उसकी मां खून से लथपथ पड़ी थी. वहीं जमीन पर उसकी बहन का शव पड़ा था. किसी तरह वह कमरे में घुसा और छत से लटक रहे पिता को नीचे उतारा. तब तक उसके पिता की जान जा चुकी थी.
डीएसपी वीरेंद्र चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के पुत्रों राजू रविदास और अमित रविदास से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना का कारण पारिवारिक तनाव और आपसी मतभेद बताया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola