कर्मियों की लेटलतीफी से नाराज अध्यक्ष ने कार्यालय में जड़ा ताला

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 03 Jun 2026 10:12 PM

विज्ञापन

कर्मियों की लेटलतीफी से नाराज अध्यक्ष ने कार्यालय में जड़ा ताला

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को हुई घटना ने प्रशासनिक अनुशासन और कार्य संस्कृति की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया. अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कर्मियों की लगातार लापरवाही और समय पर उपस्थित न होने से नाराज होकर सुबह कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया. इस कदम से कार्यालय में हड़कंप मच गया और नागरिकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा. हालांकि, कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता के हस्तक्षेप और कर्मियों के समय पर आने के आश्वासन के बाद करीब आधे घंटे में ताला खोल दिया गया. कार्य संस्कृति में सुधार नहीं हुआ तो और भी कठोर कार्रवाई की जायेगी.

अध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में समय पालन और कार्य संस्कृति में सुधार नहीं हुआ तो और भी कठोर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों से वे लगातार कर्मियों से सुबह 10 बजे तक कार्यालय पहुंचने का आग्रह कर रहे थे, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. कई कर्मचारी दोपहर 12 बजे या उससे भी देर से आते थे, जिससे आवश्यक कार्यों के लिए आने वाले नागरिकों को घंटों इंतजार करना पड़ता था.

भोजनावकाश का भी दुरुपयोग हो रहा था

इसके अलावा भोजनावकाश का भी दुरुपयोग हो रहा था. निर्धारित समय 2 से 2:30 बजे के बजाय कई कर्मचारी 3 से 4 बजे तक अनुपस्थित रहते थे. इससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित होता था और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी. अध्यक्ष ने कहा कि बार-बार समझाने और निर्देश देने के बावजूद कर्मियों की आदतों में कोई बदलाव नहीं आया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola