अस्मिता खेलो इंडिया साइकिलिंग प्रतियोगिता 14 से
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 03 Jun 2026 10:08 PM
अस्मिता खेलो इंडिया साइकिलिंग प्रतियोगिता 14 से
कोडरमा. विश्व साइकिल दिवस एवं खेलो इंडिया के तहत कोडरमा में 14 जून को अस्मिता साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. उक्त जानकारी साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार निशांत ने दी. उन्होंने बताया कि खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन तथा झारखंड साइकल संघ के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत अस्मिता महिला साइकलिंग सिटी लीग का आयोजन कोडरमा में किया जा रहा है. यह कार्यक्रम विश्व साइकलिंग पखवाड़ा के तहत किया जायेगा. इसका उद्देश्य खेलों के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता को बढ़ाना है. उपाध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जून को जेजे कॉलेज से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक प्रातः 6:00 बजे से प्रतियोगिता करायी जायेगी. इसमें 300 प्रतिभागियों के भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है. इच्छुक प्रतिभागी अपनी साइकिल के साथ कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे. मैन्युअल पंजीकरण करने वाले प्रतिभागियों को आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के सचिव प्रदीप कुमार रजक, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार, सदस्य जतिन कुमार माथुर, राम वर्णवाल, महबूब आलम, नारायण रजक, अशाेक कुमार, शुभम कुमार आदि लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










