ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 3 साल बाद मोसाद्देक हुसैन की वापसी

Updated:
विज्ञापन

बांग्लादेश टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मैचों के लिए टीम घोषित कर दी है. मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मोसाद्देक हुसैन और विकेटकीपर नुरुल हसन की टीम में वापसी हुई है, जबकि महिदुल इस्लाम अंकोन और अफीफ हुसैन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है.

विज्ञापन

BAN vs AUS: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अभी पहले दो मुकाबले के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में मोसाद्देक हुसैन और नुरुल हसन की वापसी हुई है.

विज्ञापन

30 वर्षीय मोसाद्देक ने आखिरी बार अगस्त 2022 में बांग्लादेश के लिए वनडे खेला था, लेकिन ढाका प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम में वापसी की है. मोसाद्देक ने अब तक 5 मुकाबलों में एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं. इसके अलावा, उन्होंने अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से 16.27 की औसत से 11 विकेट भी लिए हैं.

इन दोनों की वापसी ऐसे समय में हुई है, जब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेले गए वनडे मुकाबलों में बांग्लादेश की बल्लेबाजी संघर्ष करती नजर आई है. ऐसे में दोनों को शामिल कर मध्यक्रम के लाइनअप में मजबूती दी गई है.

हेड टू हेड में बांग्लादेश फिसड्डी

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 22 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि 1 मैच बांग्लादेश के नाम रहा. इसके अलावा, 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा.

9 जून से खेला जाएगा वनडे सीरीज

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 9 जून को खेला जाएगा, जिसके बाद 11 जून को दूसरे मैच का आयोजन होगा. सीरीज का तीसरा मैच 14 जून को होगा. तीनों ही मुकाबले ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसके बाद 17-21 जून के बीच दोनों टीमें तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेंगी.

शुरुआती दो वनडे मुकाबलों के लिए बांग्लादेश की टीम

मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, लिटन दास, मोसादेक हुसैन, नुरुल हसन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और नाहिद राणा.

यह भी पढ़ें: घर लौटे IPL के नए पोस्टर बॉय वैभव सूर्यवंशी, एक झलक पाने को बेकाबू दिखे फैंस; देखें VIDEO

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola