घर लौटे IPL के नए पोस्टर बॉय वैभव सूर्यवंशी, एक झलक पाने को बेकाबू दिखे फैंस; देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन
आईपीएल खत्म होने के बाद वैभव पहुंचे अपने गृह नगर ताजनगर

वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी जब अपने गृह नगर पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया. युवा बल्लेबाज की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक जुटे. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजमेंट के सदस्य भी उनके साथ नजर आए, जो लगातार युवा खिलाड़ी का मार्गदर्शन और समर्थन करते दिखे.

विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है. इस सीजन में वैभव ने कई उपलब्धियां अपने नाम की. वैभव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए. वैभव को शानदार प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार दिए गए.

आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद वैभव अपने गृह नगर समस्तीपुर पहुंचे. जब वो पहुंचे को उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा हो गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियों में वैभव को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा देखने को मिला. वहीं उनके आसपास भी काफी भीड़ नजर आई. ऐसे में वैभव को सुरक्षित गाड़ी तक पहुंचाया गया. जिसके बाद वैभव वहां से निकल गए. यहां देखें वीडियो…

इस दौरान खास बात यह रही कि राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजमेंट के सदस्य भी वैभव के साथ दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस बात की सराहना करते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी युवा खिलाड़ी के करियर और बढ़ती लोकप्रियता के बीच लगातार उसके साथ खड़ी नजर आ रही है.

राजस्थान रॉयल्स के सपोर्ट स्टाफ को रखना होगा ध्यान

वैभव की बढ़ती पहचान और स्टारडम को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स का सपोर्ट सिस्टम उनके लिए काफी अहम माना जा रहा है. युवा खिलाड़ी के परिवार के लिए भी यह नया अनुभव है और ऐसे में टीम मैनेजमेंट का साथ उन्हें अतिरिक्त सहयोग प्रदान कर सकता है. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी अब देश के सबसे चर्चित युवा क्रिकेटरों में शामिल हो चुके हैं और उनके गृह नगर में मिला यह स्वागत उनकी बढ़ती लोकप्रियता की एक और झलक है.

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने जीते 5 बड़े अवॉर्ड्स

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन इतना शानदार रहा कि उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि पांच बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए. राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, सुपर सिक्सर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) ऑफ द सीजन और ऑरेंज कैप जीतकर इतिहास रच दिया. इन पुरस्कारों के जरिए वैभव को कुल 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ एक लक्जरी कार भी मिली.

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर होंगे भारत के अगले T20 कप्तान? BCCI की योजना का हुआ खुलासा

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola