कोडरमा में जमीनी विवाद में विधायक के निजी ड्राइवर की हत्या

Updated:
विज्ञापन

राजकुमार की फाइल फोटो

Koderma News: कोडरमा के चितरपुर गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के निजी चालक राजकुमार यादव की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

कोडरमा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

आपके शहर में

विज्ञापन

Koderma News: कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार, राजकुमार यादव बुधवार देर रात करीब 8:30 बजे तक विधायक डॉ नीरा यादव के साथ थे. वह झुमरीतिलैया में आयोजित एक कार्यक्रम से लौटे थे. इसी दौरान परिजनों का फोन आया, जिसमें बताया गया कि गोतिया परिवार के लोगों के साथ गांव में विवाद और झगड़ा किया जा रहा है. 

सूचना मिलने के बाद गांव पहुंचे 

विवाद की सूचना मिलने के बाद राजकुमार यादव तत्काल अपने गांव चितरपुर पहुंचे. बताया जा रहा है कि वहां पहले से चल रहे जमीनी विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई. इसी क्रम में उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में उनकी मौत हो गई. सूत्रों के अनुसार, घटना से पहले विधायक डॉ. नीरा यादव ने भी विवाद की जानकारी मिलने पर कोडरमा थाना प्रभारी को फोन कर स्थिति से अवगत कराया था. इसके बावजूद विवाद हिंसक रूप ले बैठा और राजकुमार यादव की जान चली गई. 

मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. 

देर रात सदर अस्पताल पहुंची विधायक

निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या की सूचना मिलते ही विधायक देर रात सदर अस्पताल पहुंचीं. घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि घटना बेहद दुखद और निंदनीय है. अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही.

पिता, मां और बेटी पर भी हमला 

बताया जाता है की विवाद क दौरान आरोपियों ने राजकुमार यादव क पिता दशरथ यादव, मां सुधा देवी व बेटी सोनिका कुमारी पर भी हमला किया. इसमें ये तीनों भी घायल हो गए. इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

ये भी पढ़ें…

धनबाद में पानी के नाम पर ‘धोखा’: एक्वा प्लस वाटर प्लांट पर BIS का छापा, 12000 नकली ISI लेबल बरामद

ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स का हल्ला बोल, धनबाद में ठप हो सकती है सेवा, कंपनी पर शोषण का आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola