कोडरमा विधायक के ड्राइवर राजकुमार यादव हत्याकांड को लेकर फूटा जनाक्रोश, दो घंटे तक सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

सड़क जाम करते लोग

Koderma News: कोडरमा के चितरपुर गांव में जमीनी विवाद के दौरान विधायक डॉ नीरा यादव के निजी ड्राइवर राजकुमार यादव की हत्या के मामले में शव के साथ परिजनों ने कोडरमा थाना के सामने रांची-पटना रोड को जाम कर दिया. सुबह 6:30 बजे से लगभग सुबह 8:45 बजे तक रहा रांची पटना मुख्य मार्ग जाम रहा और यात्रियों को परेशानी हुई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गौतम राणा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Koderma News: जमीनी विवाद में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के निजी चालक राजकुमार यादव की हत्या के बाद क्षेत्र में जनाक्रोश फूट पड़ा. गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों ने कोडरमा थाना के सामने मुख्य सड़क को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित रहा. 

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग  

प्रदर्शनकारियों ने हत्या के सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की. इस दौरान आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी उठी. 

अधिकारियों ने पहुंचकर संभाली स्थिति 

सूचना मिलते ही एसडीओ निर्मल सोरेन, डीएसपी अरविंद कुमार व अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया. अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने और मामले में निष्पक्ष व कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया. पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. 

थाना प्रभारी की भूमिका पर उठे सवाल 

इधर, परिजनों और ग्रामीणों ने कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पूर्व में दी गई शिकायतों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई होती तो घटना को रोका जा सकता था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरीय अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया है. परिजनों को आश्वस्त किया गया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के साथ-साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें…

कोडरमा में जमीनी विवाद में विधायक के निजी ड्राइवर की हत्या

JTET में भोजपुरी-मगही पर रार: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खोला मोर्चा, दिया ये तर्क

रांची के बहुबाजार-सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाई ओवर का काम सिर्फ 37%, 14 जून को खत्म हो रही डेडलाइन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola