मां की गोद हो गई सूनी, रांची का लकीमनी कच्छप खूंटी के रीमिक्स फॉल में डूबा

रीमिक्स फॉल में डूबा रांची का लकीमनी कच्छप.
Khunti News: दोस्तों के साथ खूंटी के रीमिक्स फॉल घूमने गए माता-पिता की इकलौती संतान लकीमनी कच्छप की डूबने से मौत हो गई.
Khunti News: खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के रीमिक्स फॉल में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रांची के हेहल बांसटोली निवासी लकीमनी कच्छप (17, पिता-सुरेश कच्छप) के रूप में की गयी है. वह रांची के गोस्सनर कॉलेज में 12वीं का छात्र था.
चार दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घूमने गया था लकीमनी कच्छप
लकीमनी अपने पिता की इकलौती संतान था. जानकारी के अनुसार, लकीमनी गुरुवार को अपने 4 दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घूमने आया था. इसी क्रम में वह नदी में नहाने के लिए चला गया. नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा.
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपा
उसे डूबता देख दोनों दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे नहीं बचा सके. घटना की जानकारी मिलने के बाद मारंगहादा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकालवाया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया.
Also Read
Ranchi News: रीमिक्स फॉल में डूबने से कोकर के युवक की मौत, मारवाड़ी कॉलेज का था विद्यार्थी
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




