Ranchi News: रीमिक्स फॉल में डूबने से कोकर के युवक की मौत, मारवाड़ी कॉलेज का था विद्यार्थी

खूंटी जिले का रीमिक्स फॉल.
Ranchi News: खूंटी जिले के रीमिक्स फॉल में डूबने से राजधानी रांची के एक युवक की मौत हो गई. कोकर में रहने वाला युवक मारवाड़ी कॉलेज का छात्र था.
Table of Contents
Ranchi News: खूंटी जिला अंतर्गत रीमिक्स फॉल में डूबने से कोकर शक्ति नगर निवासी राहुल पांडेय की मौत हो गयी. राहुल मारवाड़ी कॉलेज में थर्ड ईयर का छात्र था और अपने पिता मनोज पांडेय की एकमात्र संतान था.
Ranchi News: राहुल के जीवित होने की आस में पारस अस्पताल पहुंचे दोस्त
मंगलवार को हुई इस घटना के बाद राहुल पांडेय के जीवित होने की आस में लोग उसे लेकर पारस अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने आरंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन ने मौत की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी है.
आज शव का पंचनामा करेगी पुलिस, होगा पोस्टमार्टम भी
पुलिस बुधवार (22 मई) को को शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी. जानकारी के अनुसार, राहुल पांडेय अपने 6 दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घूमने के लिए गया था. वह चार फीट गहरे पानी में नहा रहा था, लेकिन अचानक पानी बढ़ जाने की वजह से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया.
दोस्तों ने राहुल पांडेय को बचाने का किया प्रयास
मृतक के दोस्तों के अनुसार, उन्होंने राहुल को काफी बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे इसमें असफल रहे. पानी कम होने के बाद दोस्तों ने मिलकर किसी तरह राहुल को बाहर निकाल और उसके जीवित होने की आस में उसे लेकर आनन-फानन में पारस अस्पताल पहुंचे.
मृतक के परिजन रात में पहुंचे पारस अस्पताल
अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन रात में पारस अस्पताल पहुंचे और मृतक छात्रों के दोस्तों से घटना की जानकारी ली. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




