प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह की देखिए एक्सक्लूसिव तस्वीरें, खचाखच भरा हॉल, मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित
प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह की तस्वीर
Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: पटना में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान कई मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. खास बात यह रही कि इस समारोह में सीएम सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिरकत की.
Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में बुधवार को प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बिहार के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पहुंचे. नीचे देखिए कार्यक्रम से जुड़ी खास और एक्सक्लूसिव तस्वीरें…

प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 में सैकड़ों की संख्या में छात्र और छात्रा शामिल हुए. इसके साथ ही उनके अभिभावक भी इस समारोह में पहुंचे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी, प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला समेत मंच पर मौजूद सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

कार्यक्रम में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी ने भारत माता की जय के अपने संबोधन की शुरुआत की. साथ ही प्रतिभावान छात्रों का सीएम ने स्वगात किया और अभिभावकों को सीएम सम्राट ने बधाई दी. उन्होंने आगे कहा कि हमारे बच्चे जहां जाएंगे वहां टॉप करेंगे. ये हमारे जीन में है. देश-दुनिया में टॉप और बॉटम दोनों हम ही हैं. अधिकारी भी हम और मजदूर भी हम ही हैं.

कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा, प्रभात खबर ने सम्मान समारोह अभियान चलाकर मेधावी छात्रों को सम्मान देने का काम किया है. मैं सम्मान पाने और देने वालों का अभिनन्दन करता हूं. बिहार ज्ञान की धरती है. बिहार में नालंदा विक्रमशीला है, जिसने दुनिया को ज्ञान देने का काम किया है.

भाषण के बाद सीएम सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया.

Also Read: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में बोले शिक्षा मंत्री- हर घर से राजेंद्र प्रसाद निकालना है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










