कल का मौसम: अगले 48 घंटे में 18 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Kal Ka Mausam

15 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam: अगले 48 घंटे में देश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक 18 और 19 जून को देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत समेत देश के 18 से ज्यादा राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख रह सकते हैं. कई इलाकों में भारी से बहुत भारी की संभावना है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दो दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. कई इलाकों में बारिश और तूफानी हवा लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 जून को कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. उत्तराखंड में भी बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तेज हवाओं का अलर्ट

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 19 जून को आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हो सकती है. राजस्थान में 18 और 19 जून को मौसम अधिक सक्रिय रहने की संभावना है. 18 जून को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है, जबकि झोंकों के दौरान हवा की गति 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. 19 जून को भी कई इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है. विभाग के मुताबिक 18 और 19 जून को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ आंधी चलने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा और झोंके 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं.

बिहार-झारखंड में आंधी और तेज हवाओं का खतरा

बिहार और झारखंड के कई इलाकों में अभी भी गर्मी महसूस हो रही है. हालांकि जल्द ही दोनों राज्यों में बारिश की राहत भरी फुहार से गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बिहार और झारखंड में 18 और 19 जून को बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. झारखंड में 19 जून को तेज आंधी चलने की संभावना है, जहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा और झोंके 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं.

पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18 और 19 जून को क इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि असम और मेघालय में 18 से 20 जून के दौरान बहुत भारी बारिश होने की आशंका है.

पश्चिम भारत में हल्की बारिश, उमस से राहत नहीं

कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र तथा मराठवाड़ा में 18 और 19 जून को हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है.

दक्षिण भारत में मानसून की जोरदार बारिश

केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में 18 और 19 जून को बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 18 जून को भारी बारिश हो सकती है. वहीं कर्नाटक के आंतरिक इलाकों में 19 जून को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है. दक्षिण भारत के कई हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Also Read: 17, 18, 19, 20, 21, 22 और 23 जून को भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का अलर्ट

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन